भूले बिसरे जो आ जाये
वो खयाल हो तुम
जिसका मिले न जवाब
वो सवाल हो तुम
मेरी हर परेशानी का
समाधान हो तुम
अनायास चेहरे पे जो आ जाए
वो मुस्कान हो तुम
पथराई सी आँखों में
एक आस हो तुम
न हो करीब मगर दिल के
फिर भी पास हो तुम
जो बुझ न सके कभी भी
ऐसी प्यास हो तुम
जो बयां ना हो कभी किसी से
वो जज़्बात हो तुम
जो भी हो, जैसे भी हो,
मेरे लिए तो ख़ास हो तुम...
Copyright Renu Vyas

Thank you 🙂
ReplyDeleteVery well expressed Renu
ReplyDeleteThank you ☺️
DeleteSoulful....
ReplyDeleteThank you Saibal :)
Delete