Menu - Pages

Tuesday, April 19, 2022

मैं तुम्हें वहीं मिलूँगी


उम्मीद के टूटने पर भी 
जहाँ सपने दिखाई दे
शब्दों के शोर में भी 
जहाँ मौन सुनाई दे
अक्षरों के बीच के 
अदृश्य अन्तराल में,
नींद और जाग के बीच
प्रेम और अप्रेम के मध्य,
भीड़ में जहाँ कहीं कुछ 
अकेली सी जगह हो
बहुत कुछ चले जाने के बाद भी 
बचा हुआ सा कुछ हो
उन तमाम जगहों में 
जो होती हैं पर नहीं होती
तुम मुझे वहाँ ढूँढ़ना
मैं हमेशा वहीं मिलूँगी

Copyright Renu Vyas

No comments:

Post a Comment