Menu - Pages

Friday, March 03, 2023

वो आईने वाली लड़की


 वो आईने वाली लड़की


पहले जब मिलती थी वो आईने में
तो चेहरे पे एक चमक होती थी
सपनों से भरी रहती थी आँखें भी
और आवाज़ में खनक होती थी
बालों को लहराती, सँवारती
होठों पे धीमी सी मुस्कान होती थी 

आज जब दिखी तो मैं चौंक उठी
कुम्हलाया सा चेहरा लिये खड़ी थी
वीरान , बेजान सी आँखें उसकी
उदासी व बेबसी से भरी थी
आवाज़ जैसे गहरे कुएँ से आयी हो
ना जाने कैसी उलझनों में फसी थी

ख़ुद ही ख़ुद से कुछ बेगानी लगी
शायद वो एक तरफ़ा प्यार में पड़ी थी

Copyright Renu Vyas

No comments:

Post a Comment